India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को इस डील का औपचारिक ऐलान किया। वहीं ट्रंप की ओर से डील के ऐलान को लेकर उठाए जा रहे विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि चूंकि टैरिफ ट्रंप की ओर से लगाया गया था कि इसलिए उसके हटने की घोषणा की गई। जब उन्होंने टैरिफ घटाया, तो यह स्वाभाविक है कि उनको ही ये जानकारी दुनिया को देनी थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ अब तक का सबसे अच्छा ट्रेड समझौता किया है।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने खास तौर पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर बहस में बार-बार रुकावट डालने का आरोप लगाया। भारत–अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अच्छे और भरोसेमंद निजी रिश्तों की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष के नेता भी पूछ रहे थे कि कब होगी डील। पीएम मोदी ने कल ऐसी डील की जो हम कई महीनों से नहीं कर पा रहे थे। उनकी ट्रंप से मित्रता के चलते ही भारत को यह डील मिली है।
पीएम मोदी-ट्रंप के अच्छे संबंध की वजह से मिला फायदा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने अच्छे और भरोसेमंद रिश्तों का सही इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के साथ यह ट्रेड समझौता पूरा किया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेड डील से देश के किसानों, MSME सेक्टर और उद्योग जगत को बड़ा फायदा मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि यह डील भारत को उसके पड़ोसी देशों, आसपास की अर्थव्यवस्थाओं और दूसरी प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सबसे बेहतर शर्तों पर मिली है। पीयूष गोयल के मुताबिक, यह समझौता भारत के लिए बहुत फायदेमंद है और देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह ट्रेज डील भारत और अमेरिका की टीमों के बीच कई महीनों तक चली बातचीत का नतीजा है। उनके मुताबिक, इस समझौते से दुनिया में भारत की स्थिति एक मजबूत देश के रूप में और बेहतर हुई है। पीयूष गोयल ने कहा कि आज देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक मजबूत और फायदेमंद ट्रेड डील की है, जिससे भारत की ताकत और बढ़ी है। उनका कहा है कि यह समझौता पहले से ही मजबूत भारत को और ज्यादा सक्षम और प्रभावशाली बनाता है। सरकार का मानना है कि इस डील से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और भारत को वैश्विक स्तर पर ज्यादा पहचान मिलेगी।