'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?', तेज प्रताप के अफेयर पर भड़की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय

Tej Pratap's ex wife Aishwarya Rai: तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा, सब एक साथ हैं। वे अलग नहीं हुए हैं। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा ड्रामा रचा है। उन्होंने ये भी कहा कि, लालू यादव कुछ नहीं बल्कि केवल नाटक कर रहे हैं

अपडेटेड May 26, 2025 पर 5:32 PM
Story continues below Advertisement
ऐश्वर्या राय ने कहा, उसका 12 साल से अफेयर चल रहा है फिर भी उसकी शादी मेरे से क्यों की गई

Bihar News: 25 मई को बिहार और लालू यादव के परिवार में गजब का बवाल कटा। पहले तो तेज प्रताप यादव का ट्वीट आया जिसमे उन्होंने अनुष्का यादव से अपने रिश्ते को उजागर किया। इस ट्वीट के बाद बिहार में सियासत गरमा गई। बीजेपी सहित अन्य दल उनके और उनकी पार्टी RJD पर हमलावर हो गए। इसकी परिणिती ये हुई कि लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर करने का ऐलान किया। अब इस मामले में तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय की इंट्री हो गई हैं। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का उन्होंने तेज प्रताप और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की'

इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा, अगर लालू प्रसाद यादव के परिवार को सब पता था तो उन्होंने मुझसे उसकी शादी क्यों करवाई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे क्यों पीटा गया? उन्होंने आगे कहा, मुझे अपने तलाक की जानकारी मीडिया से मिली। मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है। उनसे पूछिए मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी?

'चुनाव नजदीक हैं इसीलिए रचा ड्रामा'

ऐश्वर्या राय ने कहा, उसका 12 साल से अफेयर चल रहा है। फिर भी उसकी शादी मेरे से की गई। जब लालू यादव के परिवार को तेज प्रताप के बारे में पता था फिर भी उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। अब जब यह बात सामने आ गई है, तो अचानक उनमें सामाजिक जागृति आ गई है। जब मुझे पीटा गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था?... उनसे पूछिए, मेरा क्या? उन्होंने ये भी कहा कि, लालू यादव कुछ नहीं बल्कि केवल नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा वे सब एक साथ हैं। वे अलग नहीं हुए हैं। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया और यह ड्रामा रचा है। महिला को दोषी ठहराना सबसे आसान तरीका है। मुझे कब न्याय मिलेगा? मैं अदालत में लड़ रही हूं और लड़ती रहूंगी।


अपनी सास राबड़ी देवी को बताया सजिशकर्ता

ऐश्वर्या राय ने अपनी सास और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से तेज प्रताप का पार्टी से निष्कासन और चुप रहने का यह पूरा नाटक उन्होंने ही रचा होगा। उन्होंने कहा, 'राबड़ी देवी ने कल जाकर उनसे कहा होगा कि अभी चुप रहो…चूंकि चुनाव का समय है, इसलिए वे यह नाटक कर रहे हैं।'

अब तक क्या-क्या हुआ इस मामले में?

सबसे पहले तेज प्रताप यादव का ट्वीट आया जिसमे उन्होंने अनुष्का यादव नाम की लड़की से 12 साल से रिलेशन में होने की बात स्वीकार की। हालांकि कूद देर बाद उन्होंने उनकी और अनुष्का की फोटो को AI जेनरेटेड और सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके के ट्वीट करने की बात कहीं। हालांकि इसके बाद से उनके और अनुष्का यादव की कई फोटो और वीडियो वायरल हो गए। एक वीडियो में तो दोनों शादी के मंडप में दिख रहें है।

इन सभी बातों के तूल पकड़ने के बाद तेज प्रताप के पिता और राष्टीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया। इसके साथ ही उन्हें परिवार से भी अलग करने की घोषणा की।

लाहौर का अनारकली बाजार और 6 गनमैन...स्कॉटिश यूट्यूबर के वीडियो में खुला ज्योति मल्होत्रा का ये राज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।