Get App

'पैंट की जिप खोल करने लगा अश्लील हरकतें', गुरुग्राम के राजीव चौक पर मॉडल से हुई बदसलूकी

Gurugram Model Harassment: वीडियो में पीड़िता ने बताया कि वह जयपुर से लौटी थीं और सुबह करीब 11 बजे राजीव चौक पर उतरी थीं। जब वह अपनी कैब का इंतजार कर रही थीं, तो एक व्यक्ति लगातार उसे घूर रहा था। पहले तो उसने नजरअंदाज किया, लेकिन फिर उसने देखा कि उस व्यक्ति ने अपनी पैंट की जिप खोल दी और उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 11:20 AM
'पैंट की जिप खोल करने लगा अश्लील हरकतें', गुरुग्राम के राजीव चौक पर मॉडल से हुई बदसलूकी
यह घटना तब सुर्खियों में आई जब पीड़िता ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया

Gurugram's Rajiv Chowk: गुरुग्राम के राजीव चौक से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शहर में एक मॉडल के साथ दिन-दहाड़े बदसलूकी की गई। यह घटना तब हुई जब वह एक कैब का इंतजार कर रही थी। पीड़िता ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

'पैंट की जिप खोल करने लगा अश्लील हरकतें'

वीडियो में पीड़िता ने बताया कि वह जयपुर से लौटी थीं और सुबह करीब 11 बजे गुरुग्राम के राजीव चौक पर उतरी थीं। जब वह अपनी कैब का इंतजार कर रही थीं, तो एक व्यक्ति लगातार उसे घूर रहा था। पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसने इसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन फिर उसने देखा कि उस व्यक्ति ने अपनी पैंट की जिप खोल दी और उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। मॉडल ने इस पूरी घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।

मॉडल ने अपने वीडियो में बताया कि, 'वह पूरे होशो हवास में वैसी हरकतें कर रहा था। वह बस मुझे असहज महसूस करा रहा था, और मुझे बहुत-बहुत घिनौना महसूस हुआ।' उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह डर के मारे कुछ नहीं कर पाईं और उन्हें दूसरी कैब बुक करनी पड़ी, क्योंकि उनकी पहली कैब का ड्राइवर फोन नहीं उठा रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें