Get App

सर्दियों में नहाने में आता है आलस? जानें एक्सपर्ट से कितने दिन पर नहाना है जरूरी

Winter Bathing Tips: सर्दियों में नहाने को लेकर लोग अक्सर उलझन में रहते हैं। कुछ रोज नहाते हैं, कुछ कई दिन छोड़ देते हैं। आयुर्वेद और एलोपैथिक दोनों विशेषज्ञ मानते हैं कि ठंड में भी स्नान जरूरी है। हल्का गर्म पानी और तेल-मालिश से त्वचा सुरक्षित, ताजगी बनी रहती है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2025 पर 4:25 PM
सर्दियों में नहाने में आता है आलस? जानें एक्सपर्ट से कितने दिन पर नहाना है जरूरी
Winter Bathing Tips: ठंड में भी हल्के गर्म पानी से स्नान शरीर का तापमान संतुलित रखता है और ठंड का असर कम करता है।

सर्दियों में नहाने को लेकर कई लोग उलझन में रहते हैं। कुछ हर दिन स्नान करते हैं ताकि शरीर और मन दोनों तरोताजा रहें, जबकि कई लोग ठंडी हवा के डर से कई दिन नहाने से बचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड में भी नहाना सिर्फ ताजगी के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है? आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि स्नान केवल शरीर की सफाई नहीं है, बल्कि ये तन और मन की शुद्धि का एक तरीका भी है। हल्का गर्म पानी और नींबू मिलाकर नहाने से त्वचा रूखी नहीं होती और शरीर पूरे दिन हल्का और ताजगी से भरा रहता है। इसके साथ हल्की तेल से मालिश करना त्वचा को मुलायम बनाए रखता है।

ठंड में नहाना न सिर्फ शरीर को साफ रखता है, बल्कि मानसिक ताजगी, गर्मी और सुरक्षा भी देता है। इसे अपनी सुविधा और स्वास्थ्य अनुसार संतुलित करना चाहिए, ताकि सर्दियों में भी आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहें।

आयुर्वेद का दृष्टिकोण

मध्य प्रदेश के खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि स्नान तन और मन की शुद्धि के लिए जरूरी है। इससे रोम छिद्र खुलते हैं, शरीर हल्का और मानसिक रूप से ताजगी महसूस होती है। ठंड में भी हल्के गर्म पानी से स्नान शरीर का तापमान संतुलित रखता है और ठंड का असर कम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें