Get App

जानें क्यों हर होटल बिल के साथ परोसी जाती है सौंफ और मिश्री

होटल बड़े हों या छोटे, खाने के बिल के साथ अक्सर फ्री सौंफ-मिश्री परोसी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक खास वजह छिपी है? सौंफ पाचन को सुधारती है, गैस और अपच दूर करती है, मिश्री मुंह को मीठा और ताजगी से भर देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 12:55 PM
जानें क्यों हर होटल बिल के साथ परोसी जाती है सौंफ और मिश्री
भारतीय परंपरा में भोजन के बाद मेहमानों का मुंह मीठा करवाना आदर और सत्कार का प्रतीक है।

शादी की सालगिरह हो या बच्चों का जन्मदिन, जब हम परिवार के साथ होटल या रेस्त्रां में भोजन करने जाते हैं, तो अक्सर खाने के बिल के साथ मुफ्त सौंफ और मिश्री परोसी जाती है। पहली नजर में यह सिर्फ एक परंपरा लगती है, लेकिन इसके पीछे स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कारण भी छिपे हैं। सौंफ पाचन को बेहतर बनाती है, पेट की गैस और अपच से बचाती है, वहीं मिश्री एसिडिटी कम करती है और मीठे की लालसा को नियंत्रित करती है। इसके अलावा, यह मुंह की दुर्गंध दूर कर सांसों को ताजगी देती है। भारतीय संस्कृति में भोजन के बाद मेहमानों का मुंह मीठा करवाना सत्कार और खुशी का प्रतीक माना जाता है, यही वजह है कि सौंफ-मिश्री आज भी हर होटल और रेस्त्रां में परोसी जाती है।

पाचन को बनाए बेहतर

तेल और मसाले से भरपूर भोजन के बाद पेट भारी या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सौंफ में प्राकृतिक तेल (एनेथोल) पाया जाता है, जो पाचन रस और एंजाइमों को सक्रिय करके भोजन जल्दी और अच्छे से पचाने में मदद करता है। मिश्री पेट को ठंडक देती है और एसिडिटी से बचाव करती है। यही कारण है कि होटल में भोजन के बाद ये परोसी जाती है, ताकि ग्राहक हल्का और ताजगी महसूस करे।

सांसों को रखें ताजा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें