उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक व्यंजन (ODOC) योजना के तहत अब रामपुर के मशहूर हापसी हलवे को वैश्विक पहचान मिलने जा रही है। पीतल नगरी की मुरादाबादी दाल की तरह ही, रामपुर का यह काला हलवा अपनी पौष्टिकता और नवाबी इतिहास के लिए जाना जाता है। योगी सरकार द्वारा घोषित 150 करोड़ रुपये के बजट और 20 लाख रुपये तक के अनुदान से अब रामपुर के इस पारंपरिक जायके को आधुनिक पैकेजिंग और ब्रांडिंग के साथ दुनिया भर के बाजारों में उतारा जाएगा।
