Get App

How to identify fake silk: असली सिल्क की पहचान अब आसान, इन 5 ट्रिक्स को अपनाएं

how to identify fake silk: सिल्क अपनी चमक और मुलायमता के लिए खास है, लेकिन महंगी होने के कारण बाजार में नकली सिल्क की भरमार है। अक्सर रेयॉन, पॉलिएस्टर और अन्य सिंथेटिक फाइबर से बने कपड़ेअसली सिल्क के नाम पर बेचे जाते हैं। असली और नकली सिल्क पहचानने के लिए जलाना, चमक, टेक्सचर और रिंग टेस्ट जैसे आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 3:40 PM
How to identify fake silk: असली सिल्क की पहचान अब आसान, इन 5 ट्रिक्स को अपनाएं
how to identify fake silk: जलने पर प्लास्टिक जैसी गंध आती है, तेजी से जलता है और सख्त, प्लास्टिक जैसी गोली में बदल जाता है।

सिल्क, यानी रेशम, अपनी खास चमक और मुलायमता के लिए दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इसकी खासियत और नाजुकता के कारण सिल्क के कपड़े बहुत महंगे बिकते हैं। यही वजह है कि बाजार में नकली सिल्क की भरमार है। अक्सर रेयॉन, पॉलिएस्टर और अन्य सिंथेटिक फाइबर से बने कपड़े असली सिल्क के नाम पर बेचे जाते हैं, और आम लोग आसानी से असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते। नकली सिल्क न सिर्फ देखने में असली जैसा लगता है, बल्कि पहनने पर भी असली सिल्क का अनुभव नहीं देता और जल्दी खराब भी हो सकता है।

अगर आप अपने वॉर्डरोब में केवल असली सिल्क रखना चाहते हैं और नकली सिल्क से बचना चाहते हैं, तो कुछ आसान तरीके हैं। इन तरीकों से आप जलाकर जांचना, चमक, टेक्सचर, रिंग टेस्ट और कीमत का ध्यान रखकर असली और नकली सिल्क में फर्क आसानी से पहचान सकते हैं।

1. बर्न टेस्ट (जलाकर जांचें)

  • असली सिल्क: जलते समय बालों या ऊन जैसी खुशबू आती है, धीरे-धीरे जलता है और काली, नर्म राख बनती है जिसे आसानी से दबाया जा सकता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें