शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। भारतीय संस्कृति में इसे एक पवित्र और जन्मों-जन्मों का बंधन माना गया है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए लोग महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। हर धर्म, समुदाय और क्षेत्र में शादियों के अपने-अपने रीति-रिवाज होते हैं, जो परंपरा और रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाते हैं। हिंदू विवाह में कुछ रस्में बेहद गंभीर और धार्मिक होती हैं, तो कुछ रस्में शादी में खुशियां और मस्ती घोल देती हैं। इन्हीं मजेदार परंपराओं में से एक है ‘जूता चुराई’ की रस्म, जिसमें दुल्हन की बहनें और सहेलियां मिलकर दूल्हे के जूते चुराकर नेग मांगती हैं।
