Get App

प्याज काटते समय आंखों में जलन? ये 4 आसान ट्रिक्स अपनाएं और पाएं तुरंत आराम

Tips and Tricks: प्याज भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन इसे काटते समय आंखों में जलन और आंसू आना आम समस्या है। इसका कारण प्याज में मौजूद अलिल सुल्फाइड रसायन है, जो कटते समय हवा में जाकर सल्फ्यूरिक एसिड बनाता है। ये आंखों को चुभता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय इस परेशानी को कम कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2025 पर 4:22 PM
प्याज काटते समय आंखों में जलन? ये 4 आसान ट्रिक्स अपनाएं और पाएं तुरंत आराम
Tips and Tricks: प्याज काटने से पहले उसे ठंडे पानी में कुछ देर भिगो दें।

प्याज भारतीय रसोई का एक बेहद जरूरी और लोकप्रिय घटक है। ये खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभ प्रदान करता है। प्याज में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हृदय, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन प्याज काटते समय कई लोगों को आंखों में जलन और आंसू आने की समस्या होती है, जो रसोई में काम करने वाले हर व्यक्ति के लिए आम है। इसका मुख्य कारण प्याज में मौजूद अलिल सुल्फाइड रसायन है। जब प्याज को काटा जाता है, तो ये रसायन हवा में जाकर सल्फ्यूरिक एसिड में बदल जाता है।

ये एसिड हमारी आंखों की नाजुक सतह को चुभाता है, जिससे आंखों में जलन होती है और आंसू आ जाते हैं। वास्तव में, आंसू हमारी आंखों को इस एसिड से बचाने के लिए प्राकृतिक सुरक्षा का काम करते हैं। इस समस्या को कम करने के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय अपनाए जा सकते हैं।

प्याज काटते समय आंसू रोकने के आसान तरीके

फ्रिज में ठंडा करके काटें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें