Get App

सिलेंडर की किल्लत बढ़ी, गैस बचाने के ये तरीके आएंगे काम

Smart Way TO Use LPG Gas: देश के कई हिस्सों में अचानक एलपीजी सिलेंडर मिलना कठिन हो गया है और ब्लैक मार्केट में इसकी कीमतें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि सरकार लोगों को घबराने की जरूरत नहीं बता रही है। ऐसे हालात में जरूरी है कि किचन गैस का इस्तेमाल सावधानी और समझदारी से किया जाए, ताकि खर्च कम हो और सिलेंडर की परेशानी से बचा जा सके

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 8:36 AM
सिलेंडर की किल्लत बढ़ी, गैस बचाने के ये तरीके आएंगे काम
Smart Way TO Use LPG Gas: पूरी तरह से गैस चूल्हे पर निर्भर रहना हमेशा सही नहीं होता।

आज के दौर में बढ़ती महंगाई का असर रसोई तक साफ दिखाई दे रहा है। खासकर रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ने से आम लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कई परिवारों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर कम गैस में ज्यादा और जल्दी खाना कैसे बनाया जाए। दरअसल, अगर किचन में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो गैस की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रोजमर्रा की कुकिंग में हम कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से गैस जरूरत से ज्यादा खर्च हो जाती है। जैसे गलत बर्नर का इस्तेमाल करना, बर्तन को ढककर न पकाना या फिर बिना तैयारी के खाना बनाना।

अगर इन आदतों को थोड़ा बदल लिया जाए और कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाई जाएं, तो न सिर्फ गैस की बचत हो सकती है बल्कि खाना भी जल्दी तैयार हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम किचन में स्मार्ट तरीके अपनाएं और कम गैस में बेहतर कुकिंग का तरीका सीखें।

प्रेशर कुकर से करें स्मार्ट कुकिंग

अगर आप रोजाना खाना बनाते हैं तो प्रेशर कुकर आपके लिए सबसे बड़ा सहायक साबित हो सकता है। कुकर में खाना जल्दी पकता है, जिससे कुकिंग में लगने वाला समय 30 से 70 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें