Get App

मीठा खाने के बाद चाय क्यों लगती है फीकी? जानें वजह

Tea taste after eating sugar: भारत में चाय और मिठाई हर जगह आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन क्या आपने महसूस किया है कि मीठा खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी का स्वाद फीका लगता है? हैरानी की बात है कि इनमें खुद भी चीनी होती है, फिर भी ये कम मीठी क्यों लगती हैं? आइए जानते हैं इसका कारण

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 8:31 AM
मीठा खाने के बाद चाय क्यों लगती है फीकी? जानें वजह
Tea taste after eating sugar: मिठाई खाने के तुरंत बाद चाय न पीएं।

भारत में चाय और मिठाई का रिश्ता बेहद खास है। सुबह की शुरुआत हो, दोस्तों की महफिल जमे या किसी खास मौके पर मीठा खाने का मन हो, चाय का कप हमेशा साथ नजर आता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जब मिठाई या कोई मीठी चीज खाने के तुरंत बाद चाय पी जाती है, तो उसका स्वाद कुछ अलग ही लगता है — जैसे फीका पड़ गया हो। हैरानी की बात ये है कि चाय और कॉफी में खुद भी चीनी डाली जाती है, फिर भी ये उतनी मीठी क्यों नहीं लगती जितनी लगनी चाहिए?

ये एक ऐसा सवाल है जो अक्सर चाय प्रेमियों को सोचने पर मजबूर कर देता है। यही वजह है कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे क्या राज छिपा है। आइए इस दिलचस्प सवाल का जवाब ढूंढते हैं और जानते हैं इसके पीछे की वजह।

जीभ के स्वीट रिसेप्टर्स

हमारी जीभ पर हजारों स्वाद कलिकाएं (taste buds) मौजूद होती हैं। ये अलग-अलग स्वादों को पहचानने का काम करती हैं – जैसे मीठा, खट्टा, नमकीन या कड़वा। जब हम मीठी चीजें खाते हैं, तो हमारी जीभ पर मौजूद मीठा पहचानने वाले रिसेप्टर्स पूरी तरह सक्रिय हो जाते हैं और चीनी से भर जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें