Get App

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में गेम चेंजर साबित होंगी महिला मतदाता! पहले चरण में 16 सीटों पर है महिलाओं का दबदबा

CG Election 2023: अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 25 महिलाओं समेत 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के लिए 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 200 'संगवारी' मतदान केंद्र हैं, जिनका प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 मतदान केंद्रों का प्रबंधन 'दिव्यांग जन' द्वारा किया जाएगा तथा 20 का प्रबंधन युवा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा

Akhileshअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 12:13 PM
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में गेम चेंजर साबित होंगी महिला मतदाता! पहले चरण में 16 सीटों पर है महिलाओं का दबदबा
CG Election 2023: पहले चरण की 20 सीटों पर 19,93,937 पुरुष मतदाता और 20,84,675 महिला मतदाता हैं (फोटो- PTI)

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Voting: छत्तीसगढ़ में जारी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाता गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं। इन सीटों पर महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में आज (7 अक्टूबर) 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण की 20 सीटों पर 19,93,937 पुरुष मतदाता, 20,84,675 महिला मतदाता और 69 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले चरण में कुल 40,78,681 मतदाता हैं। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि पहले चरण के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से 16 निर्वाचन क्षेत्र मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, राजनांदगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से कवर्धा सीट पर सबसे अधिक महिला मतदाता हैं। कवर्धा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,31,615 है। जिनमें से 1,66,843 महिला और 1,64,770 पुरुष मतदाता हैं। जबकि थर्ड जेंडर के दो मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के शेष चार विधानसभा क्षेत्रों अंतागढ़, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और डोंगरगांव में महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता अधिक हैं।

25 महिलाएं लड़ रही हैं चुनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें