Get App

रमेश बिधूड़ी के 'प्रियंका गांधी का गाल' वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, बताया BJP की 'घृणित मानसिकता'

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर लिखा कि बिधूड़ी की टिप्पणी महिलाओं के प्रति उनकी "घृणित मानसिकता" को दर्शाती है। उन्होंने लिखा, "BJP घोर महिला विरोधी है। रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2025 पर 4:20 PM
रमेश बिधूड़ी के 'प्रियंका गांधी का गाल' वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, बताया BJP की 'घृणित मानसिकता'
रमेश बिधूड़ी के 'प्रियंका गांधी का गाल' वाले बयान पर भड़की कांग्रेस

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने रविवार को यह टिप्पणी करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि 'वह दिल्ली विधानसभा सीट की सड़कों को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के गालों की तरह चिकना बना देंगे।' पूर्व सांसद बिधूड़ी की उम्मीदवारी की घोषणा मंगलवार को BJP ने की थी। बिधूड़ी ने एक मीडिया से पुष्टि की कि उन्होंने यह टिप्पणी की थी। हालांक, Moneycontrol Hindi इसकी स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं करता।

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर लिखा कि बिधूड़ी की टिप्पणी महिलाओं के प्रति उनकी "घृणित मानसिकता" को दर्शाती है।

उन्होंने लिखा, "BJP घोर महिला विरोधी है। रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है। लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सजा ना मिली हो, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा, "यही BJP का असली चेहरा है। क्या इस घटिया भाषा और सोच पर BJP की महिला नेत्रियां, महिला विकास मंत्री, नड्डा जी या खुद प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे?" असल में यह महिला विरोधी घटिया भाषा और सोच के जनक तो खुद मोदी जी ही हैं - जो मंगलसूत्र और मुजरा जैसे शब्द बोलते हैं - तो उनके लोग और क्या ही बोलेंगे? इस घटिया सोच के लिए माफी मांगनी चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें