Get App

चुनाव के पहले कैसे तैयार होती है मशीन और कब होती है सील, EVM से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आज तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के ऐलान के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने EVM को लेकर काफी जानकारियां दी हैं। उन्होंने, EVM की तैयारी से लेकर मतदान के बाद सील करने तक की प्रक्रिया बताई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2025 पर 5:33 PM
चुनाव के पहले कैसे तैयार होती है मशीन और कब होती है सील, EVM से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप
EVM से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Delhi Election 2025 : भारत, विविधताओं के साथ ही साथ चुनावों का भी देश है। यहां हर तीन या चार महीने बाद किसी ना किसी राज्य में चुनाव होते हुए दिख जाते हैं। चुनाव आते ही अक्सर ये देखा जाता है कि कई राजनीतिक पार्टियों, EVM से चुनाव कराने के पक्ष में नहीं हैं और इसपर कई तरह के सवाल खड़ी कर रही हैं। हांलाकि EVM से धांधली होने के आरोपों पर कोर्ट तक का फैसला आ चुका है पर सवाल ऐसे हैं जो खत्म होने का नाम ही नहीं लेते। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने EVM को लेकर उठ रहे कई सवालों का जवाब दिया।

चुनाव के कितने दिन पहले तैयार होते है EVM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों के एलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने ये भी जानकारी दी कि, मतदान से कितने दिन पहले EVM तैयार होती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि, मतदान के सात से आठ दिन पहले EVM तैयरा की जाती है। चुनाव से पहले EVM में नई बैटरी डाली जाती है और उसी दिन उसे सील की जाती है। उन्होंने आगे बताया कि, मतदान के बाद ईवीएम सील की जाती है। ईवीएम में अवैध वोट की संभावना नहीं है। ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है।

चुनाव आयुक्त ने दी ये जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें