Get App

रमेश बिधूड़ी ने वापस लिया 'प्रियंका गांधी के गाल' वाला विवादित बयान, AAP और कांग्रेस ने बीजेपी को बताया 'महिला विरोधी'

पूर्व सांसद ने हालांकि कहा कि दूसरे दलों ने भी अतीत में इसी तरह की टिप्पणियां की हैं। बिधूड़ी को BJP ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी RJD प्रमुख लालू यादव ने भी अभिनेत्री से सांसद बनीं हेमा मालिनी के खिलाफ इसी तरह की टिप्पणी की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2025 पर 7:26 PM
रमेश बिधूड़ी ने वापस लिया 'प्रियंका गांधी के गाल' वाला विवादित बयान, AAP और कांग्रेस ने बीजेपी को बताया 'महिला विरोधी'
BJP नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को प्रियंका गांधी वाद्रा से जुड़ी अपनी 'गाल' वाली टिप्पणी वापस ले ली

BJP नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को प्रियंका गांधी वाद्रा से जुड़ी अपनी 'गाल' वाली टिप्पणी वापस ले ली, क्योंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने उन पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया था। पूर्व सांसद ने हालांकि कहा कि दूसरे दलों ने भी अतीत में इसी तरह की टिप्पणियां की हैं। बिधूड़ी को BJP ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी RJD प्रमुख लालू यादव ने भी अभिनेत्री से सांसद बनीं हेमा मालिनी के खिलाफ इसी तरह की टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा, "इस तरह के बयान पहले भी दिए गए हैं...कांग्रेस के सहयोगी RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने BJP सांसद हेमा मालिनी पर इसी तरह की टिप्पणी की थी और अब वे इसे मुद्दा बना रहे हैं...मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं और अगर इनसे किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि कांग्रेस और AAP को भी आत्मचिंतन करना चाहिए।"

आप और कांग्रेस ने रमेश बिधूड़ी की आलोचना की

कालकाजी में उनकी प्रतिद्वंद्वी आतिशी ने कहा कि बिधूड़ी की टिप्पणी BJP की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने पूछा कि अगर वह ऐसी टिप्पणी कर सकते हैं, तो भाजपा के शासन में दिल्ली की महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें