Credit Cards

Nayab Singh Saini Oath Taking Ceremony: नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा के CM पद की शपथ

Nayab Singh Saini Oath Taking Ceremony: नायब सिंह सैनी इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। सैनी को मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। विधानसभा चुनाव 2024 में राज्य की 90 सीटों में से BJP ने 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है

अपडेटेड Oct 12, 2024 पर 12:25 PM
Story continues below Advertisement
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट पर जीत हासिल की।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। उनके साथ राज्य सरकार की नई मंत्री परिषद भी पदभार संभालेगी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बात को लेकर मंजूरी मिल गई है कि मुख्यमंत्री सैनी और मंत्री परिषद 17 अक्टूबर को पंचकूला में शपथ ग्रहण करेंगे।

सैनी मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने थे और वह अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट पर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान विधायक मेवा सिंह रहे। नायब सिंह सैनी ने कहा है कि लगभग 25,000 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

हरियाणा में तीसरी बार BJP की वापसी


बीजेपी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में लौटी है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 48 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को सिर्फ 2 सीट पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) का खाता भी नहीं खुला।

'कांग्रेस जीत सकती थी, लेकिन...': हरियाणा चुनाव में हार से राहुल गांधी नाराज, जानें समीक्षा बैठक की बड़ी बातें

नायब सिंह सैनी का BJP के साथ राजनीतिक सफर 1996 में शुरू हुआ। 2014 में वह नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य बने। 2016 में उन्हें हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। 2019 के लोकसभा चुनावों में सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3.83 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।