Get App

MP Election 2023: बीजेपी के राम मंदिर वाले पोस्टर पर विवाद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

MP Election 2023: BJP का कहना है कि राम मंदिर वाले होर्डिंग्स नहीं हटाए जाएंगे, लेकिन कांग्रेस बताए कि राम मंदिर पर उसका दृष्टिकोण क्या है। होर्डिंग्स पर लिखा है- "भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा तैयार, फिर इस बार भाजपा सरकार..।" कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को चुनाव आयोग से शिकायत की कि बीजेपी वोट खींचने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है

Akhileshअपडेटेड Oct 30, 2023 पर 1:46 PM
MP Election 2023: बीजेपी के राम मंदिर वाले पोस्टर पर विवाद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
MP Election 2023: कांग्रेस ने इन होर्डिंग्स पर BJP के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राम मंदिर की एंट्री हो चुकी है। दरअसल, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचार के लिए राजधानी भोपाल और इंदौर में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। कांग्रेस ने पोस्टरों में राम मंदिर की तस्वीरों का उपयोग करने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने इन होर्डिंग्स पर कड़ी आपत्ति जताई है। पोस्टरों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार

BJP का कहना है कि राम मंदिर वाले होर्डिंग्स नहीं हटाए जाएंगे, लेकिन कांग्रेस बताए कि राम मंदिर पर उसका दृष्टिकोण क्या है। होर्डिंग्स पर लिखा है- "भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा तैयार, फिर इस बार भाजपा सरकार..।" कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को चुनाव आयोग से शिकायत की कि बीजेपी वोट खींचने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है।

कांग्रेस द्वारा पोस्टरों में राम मंदिर की तस्वीरों का उपयोग करने के लिए बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करने के एक दिन बाद भगवा पार्टी ने पलटवार करते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस को 'राम' शब्द से कोई समस्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें