Odisha CM Oath Taking Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आदिवासी नेता और 4 बार के विधायक मोहन चरण माझी ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। माझी के साथ 6 बार के विधायक के.वी. सिंह देव और पहली बार विधायक बनीं प्रभाती परिदा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। बीजेपी राज्य में विधानसभा चुनावों में स्पष्ट जनादेश के साथ सत्ता में आई है। भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के साथ ही राज्य में बीजू जनता दल (BJD) का 24 साल का शासन खत्म हो गया। माझी ने BJP सुप्रीमो नवीन पटनायक की जगह ली है।
