Get App

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान सरकार के अधिकारी को किया गिरफ्तार, अभी रडार पर हैं कई अन्य बड़े अधिकारी

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम मामले में कई राज्यों में छापेमारी के बाद राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजस्थान के दो लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले तमाम सबूतों और दस्तावेजों के आधार पर जयपुर में स्थित योजना भवन में कार्यरत अधिकारी वेद प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया

Edited By: Akhileshअपडेटेड Aug 10, 2023 पर 12:54 PM
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान सरकार के अधिकारी को किया गिरफ्तार, अभी रडार पर हैं कई अन्य बड़े अधिकारी
ED के सूत्रों के मुताबिक, वेद प्रकाश यादव की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का दायरा काफी आगे बढ़ने वाला है

(रिपोर्ट- शंकर आनंद) 

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम मामले में कई राज्यों में छापेमारी के बाद राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजस्थान के दो लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले तमाम सबूतों और दस्तावेजों के आधार पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित योजना भवन में कार्यरत अधिकारी वेद प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि अभी कई अन्य बड़े अधिकारी एजेंसी के रडार पर हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यादव को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। ईडी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और राजस्थान के जयपुर में छापेमारी की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद और जब्त किए गए। आज यानी गुरुवार को ईडी दस्तावेजों के बारे में यादव से पूछताछ कर सकती है। ईडी द्वारा जुटाए गए सबूतों से उनका आमना-सामना कराया जाएगा। एजेंसी अधिकारी को राजस्थान की विशेष PMLA अदालत में पेश करेगी। सूत्रों ने कहा कि वे उसकी कस्टडी की मांग करेंगे।

योजना भवन से बरामद हुए थे करोड़ों रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें