Get App

Telangana Election 2023: चुनाव से पहले भगवा पार्टी को झटका, BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी

Telangana Election 2023: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रेवंत रेड्डी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने विवेक का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का तहे दिल से स्वागत किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। विवेक के पार्टी का साथ छोड़ने के एक हफ्ते से भी कम समय पहले एक अन्य वरिष्ठ नेता कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे

Akhileshअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 3:14 PM
Telangana Election 2023: चुनाव से पहले भगवा पार्टी को झटका, BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी
Telangana Election 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका देते हुए पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी (G Vivek Venkatswamy) ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। वेंकटस्वामी हैदराबाद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। तेलंगाना BJP अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को लिखे एक पत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य ने अपने फैसले की जानकारी दी।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रेवंत रेड्डी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने विवेक का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का तहे दिल से स्वागत किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। विवेक के पार्टी का साथ छोड़ने के एक हफ्ते से भी कम समय पहले एक अन्य वरिष्ठ नेता कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रेड्डी ने पिछले साल मुनुगोड विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

कांग्रेस-TJS तेलंगाना चुनाव में मिलकर करेंगे काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें