हर महीने कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर भक्त भगवान गणेश का उपवास रखते हैं। इसे संकष्टी चतुर्थी या संकट हारा चतुर्थी व्रत के नाम से जाना जाता है। ये व्रत, भगवान गणेश के उपासकों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है इसके प्रताप से सुख, धन, वैभव और हर समस्या का समाधान मिलता है। पौष माह में आने वाली संकष्टी चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस साल अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 18 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह इस साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी होगी। कहते हैं कि भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी परेशानियों और विघ्नों को हर लेते हैं। इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।
