Get App

Karwa Chauth 2024 Moon: चांद के दीदार न होने पर कैसे खोले व्रत, जानिए धार्मिक नियम

Karwa Chauth 2023 Moon Puja: करवा चौथ के व्रत की तारीख बेहद नजदीक आ गई है। शाम को चांद की पूजा करने के बाद इसे खोला जाता है। इसी वजह से इस दिन हर व्रत करने वाली महिला को चांद के दीदार का इंतजार रहता है। लेकिन किसी वजह से अगर इस दिन चांद ही न दिखे, तो ऐसी परिस्थिति में व्रत का पारण कैसा होगा, आइये जानते हैं विस्तार से

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2024 पर 1:58 PM
Karwa Chauth 2024 Moon: चांद के दीदार न होने पर कैसे खोले व्रत, जानिए धार्मिक नियम
Karwa Chauth 2023 Moon Puja: करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन व्रत रखा जाएगा।

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही माता करवा, देवी पार्वती, भगवान शिव, भगवान गणेश और कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है। करवा चौथ का व्रत शाम में चंद्रोदय होने के बाद च्रंद देव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर खोला जाता है। इसी वजह से इस दिन हर व्रत रखने वाली महिला को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

रात को जैसे ही चांद का दीदार होता है। वो छलनी से सबसे पहले चांद को देखती हैं और फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। कई बार चांद नहीं दिखता है। लिहाजा कभी-कभी बहुत भारी भी पड़ जाता है। ऐसे में व्रत करने वाली महिलाएं परेशान हो जाती हैं। लिहाजा इस तरह की स्थिति में धर्मिक रूप से नियम बनाए गए हैं। आइये जानते हैं चांद नहीं दिखने पर कैसे पारण करें?

करवा चौथ पर न दिखे चांद तो ऐसे करें पूजा और पारण

अगर करवा चौथ की रात आपकी छत पर चांद दिखाई नहीं देता है। तब ऐसी स्थिति में कुछ आसान ज्योतिष उपाय किए जा सकते हैं। करवा चौथ की रात पास के किसी नजदीक शिव मंदिर में जाएं। जहां पर भगवान शिव के माथे पर चंद्रमा स्पष्ट रूप से दिखता हो। भगवान शिव के माथे को चंद्रमा सदैव सुशोभित रहता है। आप चंद्रोदय समय के बाद मंदिर में जाकर शिव जी के माथे पर लगे चंद्रमा को अर्घ्य देकर करवा चौथ का पारण करके व्रत को पूरा कर सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें