Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुंभ का आज से शुरू हो गया है। आस्था के इस महापर्व का समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होगा। कहा जाता है कि महाकुंभ के वक्त प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में शाही स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। महाकुंभ के इस मेले में शामिल होने के लिए दूर-दूर से साधु-संत और श्रद्धालु आए है। इस बार का महाकुंभ काफी खास है, क्योंकि इस बार के महाकुंभ में 144 सालों के बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। जो इसके महत्व को और ज्यादा बढ़ा देता है।
