उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आगाज हो चुका है। सुबह से ही 60 लाख लोग डुबकी लगा चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रयागराज के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। आपको महाकुंभ में स्नान करने के लिए संगम नगरी आना है तो यह खबर आपके लिए ही है। आप अपने स्मार्टफोन पर ही प्रयागराज की सारी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। एक क्लिक पर आपको महाकुंभ से जुड़ी एक-एक जानकारी मिल जाएगी। किस ट्रेन के जरिए आप प्रयागराज पहुंच सकेंगे? किसी ट्रेन से वापसी होगी ? ट्रेन किस प्लेटफार्म पर रुकेगी? प्रयागराज में आप क्या-क्या चीज देख सकते हैं? प्रयागराज में परिवहन की सुविधा क्या है? रेलवे स्टेशन से आप महाकुंभ क्षेत्र तक कैसे जाएंगे? ऐसे तमाम जानकारी मिलेगी।
