Get App

Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेले में लगे हरे-लाल-नीले QR कोड, मिलेगी अहम जानकारी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगने वाला है। श्रद्धालुओं के लिए हर कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उन्हें आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए QR स्कैन कोड का इस्तेमाल किया गया है। ये कोड 4 तरह के हैं। इनमें लाल, नारंगी, हरा और नीला रंग शामिल है। आइये जानते हैं किस रंग के कोड का क्या है मतलब

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 4:30 PM
Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेले में लगे हरे-लाल-नीले QR कोड, मिलेगी अहम जानकारी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Prayagraj Mahakumbh 2025: हर एक रंग के क्यू आर कोड का इस्तेमाल अलग-अलग काम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

महाकुंभ 2025 मेले का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है। यह 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। ऐसे में महाकुंभ की तैयारियां भी जोरो शोरों से चल रही हैं। हर 12 साल में महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। इस बार कुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा। यह 26 फरवरी 2025 को खत्म होगा। इस बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई हैं। लोगों को किसी भी तरह की अड़चन न आए, इसके लिए QR कोड का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लाल, हरे, नीले नारंगी रंग के कोड लगाए गए हैं। हर एक रंग के कोड का अलग-अलग मायने हैं।

दरअसल, महाकुंभ मेले में 2 तरह की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। पहली होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी है। इस होर्डिंग पर ‘चलो कुंभ चलें’ की अपील की गई है। वहीं दूसरी होर्डिंग QR कोड की है। इसमें हरा, लाल, नीला और नारंगी रंग के QR कोड शामिल हैं।

होर्डिंग्स में लगाए गए हैं QR कोड

सरकारी होर्ड‍िंग्‍स पर चार अलग-अलग रंग के QR कोड लगाए गए हैं। स्‍मार्टफोन में स्‍कैन करते ही सारी जानकारी म‍िल जाएगी। श्रद्धालुओं को प्रशासन, आपातकालीन सेवाएं, होटल और भोजन की जानकारी म‍िल जाएगी। अगर किसी श्रद्धालु को कोई मेडिकल इमरजेंसी, पुलिस सहायता, होटल से जुड़ी जानकारी, अधिकारियों से जुड़ी जानकारी या कोई अन्य मदद चाहिए तो यह कोड बहुत उपयोगी साबित होगा। यह कोड डिजिटल महाकुंभ को बढ़ावा देने के लिए लगाया गया है। महाकुंभ नगर प्रशासन की ओर से यह नया प्रयोग है। महाकुंभ नगर के मेला क्षेत्र में हर जगह सरकार की ओर से होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं। महाकुंभ नगर के डीएम विजय किरण आनंद ने कहा कि जैसे ही श्रद्धालु स्मार्टफोन से स्कैन करेंगे। उन्हें सारी जानकारी मिलने लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें