Corporate controversies 2025: भारत के कॉरपोरेट गलियारों में 2025 के दौरान कई ऐसे विवाद सामने आए, जिन्होंने कॉरपोरेट गवर्नेंस पर गंभीर सवाल खड़े किए और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की कमजोरियों को उजागर किया। साल की शुरुआत एक ऐसे स्टार्टअप से हुई, जिसने राइड-हेलिंग बिजनेस के दिग्गजों को चुनौती देने का सपना देखा था, लेकिन कुछ ही समय में उसे अपना ऑपरेशन सस्पेंड करना पड़ा और आखिरकार कंपनी इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया तक पहुंच गई।
