मकर संक्रांति साल का पहला और हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है। मकर संक्रांति हर साल कभी 14 तो कभी 15 जनवरी को मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। इससे एक दिन पूर्व लोहड़ी मनाया जाता है। इसे हिंदू धर्म के खास त्योहार में से एक माना जाता है, जो नए साल का पहला पर्व होता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।