Get App

IND vs SA: सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब विराट कोहली, सीरीज में लगाई लगातार दूसरी सेंचुरी

Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। कोहली के करियर का 53वां वनडे शतक है। शतक लगाने के साथ ही विराट महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 03, 2025 पर 8:22 PM
IND vs SA: सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब विराट कोहली, सीरीज में लगाई लगातार दूसरी सेंचुरी
Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट की ये उनकी सातवीं सेंचुरी है

Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने 90 गेंदों में शानदार शतक लगाया। शतक लगाने के साथ ही विराट कोहली ने एक नया इतिहास रच दिया है। शतक लगाने के साथ ही विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब है।

कोहली के करियर का ये 53वां वनडे शतक है, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये उनकी सातवीं सेंचुरी है। इससे पहले रांची में विराट कोहली ने शतक लगाया था।

सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का ये शतक उनके घरेलू मैदान पर सभी फॉर्मेट मिलाकर 40वां शतक भी था। इसके साथ वे अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े रिकॉर्ड के बहुत करीब पहुंच गए हैं। अब वे घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने की लिस्ट में तेंदुलकर की बराबरी करने से बस दो शतक दूर हैं। घरेलू मैदान पर सचिन ने कुल 42 शतक लगाए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें