Get App

रिश्वत में शामिल बैंकरों पर जरूर होनी चाहिए कार्रवाई, लेकिन NPA का सारा ठीकरा उन पर फोड़ना सही नहीं: रजनीश कुमार

SBI के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "कुछ मामलों में, बैंकरों को दोषी ठहराया ठीक है, लेकिन NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) की पूरी समस्या का दोष उन पर डालना उचित नहीं है। अगर बैंकर ने किसी तरह के रिश्वत के बदल लोन को मंजूरी दी है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सारा दोष बैंकरों पर डालना सही नहीं है।"

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 05, 2023 पर 7:45 PM
रिश्वत में शामिल बैंकरों पर जरूर होनी चाहिए कार्रवाई, लेकिन NPA का सारा ठीकरा उन पर फोड़ना सही नहीं: रजनीश कुमार
SBI के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने गुरुवार 5 जनवरी को कहा कि किसी तरह के किसी भी तरह का रिश्वत लेने वाले बैंकरों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन बैड लोन का सारा दोष बैंकरों पर डालना सही नहीं है। कुमार ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "कुछ मामलों में, बैंकरों को दोषी ठहराया ठीक है, लेकिन NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) की पूरी समस्या का दोष उन पर डालना उचित नहीं है। अगर बैंकर ने किसी तरह के रिश्वत के बदल लोन को मंजूरी दी है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सारा दोष बैंकरों पर डालना सही नहीं है।"

रजनीश कुमार की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब केंद्रीय जांच एसेंजी CBI ने कुछ दिनों पहले ICICI बैंक की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 3,250 करोड़ रुपये के वीडियोकॉन लोन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है।

CBI ने साल 2009 से 2011 के बीच वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनियों को दिए गए लोन में धोखाधड़ी और अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उस वक्त चंदा कोचर ICICI बैंक की बॉस थीं। इस मामले में लंबी जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले ICICI बैंक ने कोचर के सीईओ कार्यकाल को समाप्त करते हुए उन्हें रिटायरमेंट से जुड़े लाभ देने से भी वंचित कर दिया था।

CBI ने इस मामले में चंदा कोचर, उनके पति और वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत के साथ-साथ नूपावर रिन्यूएबल्स, सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर आपराधिक साजिश और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला केस दर्ज किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें