Get App

अदाणी ग्रुप का हुआ एक और बंदरगाह, 1,485 करोड़ रुपये में किया कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण

अदाणी ग्रुप अब एक और बंदरगाह का मालिक हो गया है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports & SEZ) ने शनिवार 1 अप्रैल को बताया कि उसने कराईकल पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (KPPL) के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस अधिग्रहण के लिए कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 02, 2023 पर 10:33 AM
अदाणी ग्रुप का हुआ एक और बंदरगाह, 1,485 करोड़ रुपये में किया कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण
कराईकल पोर्ट की सालाना माल ढुलाई क्षमता करीब 2.15 करोड़ टन की है

अदाणी ग्रुप अब एक और बंदरगाह का मालिक हो गया है। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports & SEZ) ने शनिवार 1 अप्रैल को बताया कि उसने कराईकल पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (KPPL) के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस अधिग्रहण के लिए कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। इससे पहले अदाणी पोर्ट्स की कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया के जरिए कराईकल पोर्ट के लिए लगाई बोली को विजेता घोषित किया गया था।

अदाणी पोर्ट्स ने एक बयान में बताया कि NCLT ने उसे वित्तीय लेनदारों को 14.85 अरब रुपये (181 मिलियन डॉलर) का भुगतान करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

कराईकल पोर्ट पुड्डुचेरी में गहरे समुद्र में स्थित सभी मौसम के अनुकूल बंदरगाह है। इसकी माल ढुलाई क्षमता करीब 2.15 करोड़ टन की है। वित्त वर्ष 2022-23 में कराईकल पोर्ट ने 1 करोड़ टन कार्गो की ढुलाई की।

Adani Ports के सीईओ और फुल-टाइम डायरेक्टर करण अडाणी ने इस मौके पर कहा, "कराईकल पोर्ट के अधिग्रहण के साथ अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड अब देश में कुल 14 बंदरगाहों का संचालन कर रही है। इसे अपग्रेड करने पर भविष्य में 850 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।” उन्होंने कहा, "हम अगले 5 साल में बंदरगाह की क्षमता को दोगुना करने की सोच कर रहे हैं और इसे बहुउद्देशीय बंदरगाह बनाने के लिए कंटेनर टर्मिनल भी जोड़ रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें