मुंबई: धारावी स्लम के रिडेवलपमेंट के लिए अडानी रियल्टी, DLF और नमन ग्रुप ने लगाई बोली, जानें डिटेल

महाराष्ट्र सरकार ने 2022 के अंत तक बोली प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है और विजेता कंपनी को धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 7 साल का समय मिलेगा

अपडेटेड Nov 16, 2022 पर 10:10 PM
Story continues below Advertisement
धारावी को एशिया के सबसे बड़ी स्लम में से एक माना जाता है

एशिया के सबसे बड़े स्लम कहे जाने वाले मुंबई (Mumbai) के धारावी (Dharavi) में पुनर्विकास और निर्माण कार्य के लिए 3 कंपनियों ने अलग-अलग बोली जमा की हैं। इनमें गुरुग्राम मुख्यालय वाली डीएलएफ (DLF), नमन ग्रुप (Naman Group) और अडानी रियल्टी (Adani Realty) शामिल हैं। धारावी रिडेवलपमेंट बोर्ड (Dharavi Redevelopment Board) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसल एसवीआर श्नीनिवास ने बुधवार 16 नवंबर को इसकी पुष्टि की। धारावी के इसके पुनर्विकास पर करीब 20,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। महाराष्ट्र अथॉरिटी ने 1 अक्टूबर, 2022 को धारावी के रिडेवलपमेंट के लिए एक टेंडर जारी किया था। प्री-बिड मीटिंग 11 अक्टूबर तय की गई थी, और बोली जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया था।

एसवीआर श्रीनिवास ने मनीकंट्रोल को बताया, "हमें धारावी रिहैब्लिटेशन प्रोजक्ट के लिए लिए तीन बिड मिले हैं। 15 नवंबर बिड सब्मिट करने की आखिरी तारीख थी। अब अगला कदम इनकी तकनीकी बोलियों की जांच करना है और उसके बाद वित्तीय बोलियों को खोला जाएगा।"अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ उन्हीं कंपनियों की वित्तीय बोली खोली जाएगी जिनकी तकनीनी बोली सही पाई जाएंगी।

पहले 8 कंपनियां आई थीं आगे

11 अक्टूबर को हुई प्री-बिड मीटिंग में भारत, यूएई और दक्षिण कोरिया की कुल 8 कंपनियों ने धारावी के रिडेवलपमेंट में रुचि दिखाई थी। हालांकि बाद में इनमें से 5 कंपनियां पीछे हट गई और तीन ने अब बोलियां जमा की हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस साल के अंत तक बिडिंग प्रोसेस पूरा कर लेने का टारगेट रखा है और जनवरी 2023 तक लीड पार्टनर को नियुक्त कर देना चाहती है।


यह भी पढ़ें- Hindustan Zinc देगी कुल ₹6,500 करोड़ का अंतरिम डिविडेंड, शेयरहोल्डरों के लिए 24 नवंबर रखा रिकॉर्ड डेट

Adani Group ने पहले भी दिखाई थी दिलचस्पी

इससे पहले दो और कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई थी। इनमें अडानी ग्रुप (Adani Group) और दुबई की सेक-लिंक ग्रुप (Sec-Link Group) शामिल थीं। हालांकि महाराष्ट्र की पिछले सरकार ने कनीकी कारणों के आधार पर अक्टूबर 2020 में इनके टेंडर को रद्द कर दिया था।

56,000 से ज्यादा परिवारों को फिर से बसाया जाएगा

बिड हासिल करने वाली कंपनी को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 7 साल का समय मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर 56,000 से ज्यादा परिवारों को यहां फिर से बसाया जाएगा। इस स्लम में रहने वाले हर परिवार को 405 वर्ग फीट कारपेट एरिया का घर मिलेगा।

'धारावी में अगला बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स बनने की क्षमता'

श्रीनिवास ने 1 नवंबर को एक इंटरव्यू में बताया था कि धारावी में अगला बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स बनने की संभावना है, जो आज मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। मुंबई के इस सेंट्रल उपनगर में एक करोड़ वर्ग फीट से ज्यादा में कंस्ट्रक्शन होने की उम्मीद है। यह 17 साल में पूरा होगा। इसमें से 70-80 लाख वर्ग फीट का इस्तेमाल रिहैब्लिटेशन के लिए होगा। बाकी को ओपन मार्केट में सेल किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।