Get App

सस्ता हो गया है कुकिंग ऑयल, इस कंपनी ने 30 रुपये प्रति लीटर तक घटाए दाम, ग्लोबल लेवल पर कीमत घटने का दिखा असर

फॉर्च्यून (Fortune) ब्रांड के नाम से बाजार में अपने प्रोडक्ट बेचने वाली अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने बताया कि ग्लोबल लेवल पर तेल की कीमतों में गिरावट आने के चलते कीमतों को घटाने का फैसला किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2022 पर 2:31 PM
सस्ता हो गया है कुकिंग ऑयल, इस कंपनी ने 30 रुपये प्रति लीटर तक घटाए दाम, ग्लोबल लेवल पर कीमत घटने का दिखा असर
फॉर्च्यून सोयाबीन तेल का दाम 195 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 165 रुपये प्रति लीटर किया गया है

अडानी ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने अपने एडिबल ऑयल (Edible Oils) की कीमतों में सोमवार को 30 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने का ऐलान किया। सबसे ज्यादा कटौती सोयाबीन तेल के दामों में की गई है। फॉर्च्यून (Fortune) ब्रांड के नाम से बाजार में अपने प्रोडक्ट बेचने वाली अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने बताया कि ग्लोबल लेवल पर तेल की कीमतों में गिरावट आने के चलते कीमतों को घटाने का फैसला किया गया है। नई कीमतों वाली खेप बाजार में जल्द पहुंच जाएगी।

Adani Wilmar ने एक बयान में कहा, "ग्लोबल लेवल पर दामों में कटौती होने और एडिबल ऑयल के दामों में कमी का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के सरकार के प्रयासों के मद्देनजर अडानी विल्मर ने एडिबल ऑयल की कीमतों में और कटौती की है। पिछले महीने भी दाम कम किए गए थे।"

जानिए किस तेल के दाम में कितनी कटौती हुई?

फॉर्च्यून सोयाबीन तेल के दाम 195 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 165 रुपये प्रति लीटर किए गए हैं। सूरजमुखी तेल (Sunfower Oil) के दाम 210 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 199 रुपये प्रति लीटर किए गए हैं। सरसों के तेल का मैक्सिमम रिटेल प्राइस 195 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 190 रुपये प्रति लीटर किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें