ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) और एमेजॉन (Amazon) के बाद अब गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के छंटनी (Layoffs) की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फाबेट खराब प्रदर्शन वाले अफने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में हैं। यह Google में काम कर रहे कुल कर्मचारियों की संख्या का करीब 6 फीसदी है। 'द इंफार्मेशन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने अपने कर्मचारियों के प्रदर्शन को मापने के लिए एक नया परफार्मेंस रेटिंग (Performance Rating) सिस्टम अपनाया है, जिसके आधार पर इन कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई जा रही है।
