ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) हजारों और कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से कहा गया है कि कंपनी अगले हफ्ते से ही छंटनी शुरू करने की योजना बना रही है। यह छंटनी कॉरपोरेट वर्कफोर्स को प्रभावित करेगी, जिसमें लगभग 350,000 कर्मचारी हैं। यह 30000 कॉरपोरेट वर्कर्स को कम करने की प्लानिंग का हिस्सा है।
