ऑनलाइन ऑडियोबुक और पॉडकास्ट सर्विस 'ऑडिबल' (Audible) अपने लगभग 5% कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। ऑडिबल का मालिकाना हक Amazon के पास है। यह Amazon के कारोबारों में छंटनी का तीसरा राउंड है। कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो में ऑडिबल के सीईओ बॉब कैरिगन ने कहा कि कंपनी अच्छी स्थिति में है, लेकिन तेजी से चुनौतीपूर्ण हो रहे परिदृश्य का सामना कर रही है। ऑडिबल में छंटनी से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की संख्या सामने नहीं आई है।
