Get App

अमेरिका में बिकेगा अमूल ब्रांड का दूध, कोऑपरेटिव का मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ समझौता

दुनिया के सबसे बड़े डेयरी कोऑपरेटिव अमूल ने 108 साल पुराने डेयरी एसोसिएशन के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत अमूल अमेरिका में फ्रेश और ब्रांडेड दूध उपलब्ध कराएगा। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने इस सिलसिले में मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ समझौता किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 10:31 PM
अमेरिका में बिकेगा अमूल ब्रांड का दूध, कोऑपरेटिव का मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ समझौता
अमेरिका में अमूल के फ्रेश दूध की कीमत प्रीमियम आधार पर रखी जाएगी।

दुनिया के सबसे बड़े डेयरी कोऑपरेटिव अमूल (Amul) ने 108 साल पुराने डेयरी एसोसिएशन के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत अमूल अमेरिका में फ्रेश और ब्रांडेड दूध उपलब्ध कराएगा। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने इस सिलसिले में मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ समझौता किया है।

मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की स्थापना 1916 में हुई थी। पार्टनरशिप के तहत दूध इकट्ठा करने और इसकी प्रोसेसिंग का काम अमूल की रेसिपी के आधार पर मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (MMPA) करेगा, जबकि मार्केटिंग और ब्रांडिंग का काम अमूल के जरिये किया जाएगा।

GCMMF के एमडी जयेन मेहता ने मनीकंट्रोल से खास बातचीत में कहा कि अमूल के फ्रेश दूध की कीमत प्रीमियम आधार पर रखी जाएगी। इस कोऑपरेटिव का इरादा अमेरिका में ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट्स के साथ अपनी मौजूदगी बढ़ाना है और इसके तहत बटर, चीज़ और बटरमिल्क की सप्लाई सुनिश्चित करना है। शुरू में अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल स्लिम एंड ट्रिम जैसे प्रोडक्ट्स न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, शिकागो, वॉशिंगटन, टेक्सस और डलास आदि जगहों पर उपलब्ध होंगे।

अमूल अब तक अमेरिका को दूध से जुड़े प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट कर रहा था। अब अमूल पहली बार अमेरिकी उपभोक्तओं को फ्रेश दूध उपलब्ध कराएगा, जहां बड़े पैमाने पर भारतीय और एशियाई मूल के लोग भी रहते हैं। मेहता ने बताया, 'ऐसा पहली बार है, जब अमूल का फ्रेश दूध भारत के बाहर लॉन्च किया जा रहा है। हमें भारत का स्वाद दुनिया तक पहुंचाकर बेहद खुशी हो रही है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें