Get App

AU Small Finance Bank कर सकता है यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन, प्लान पर बोर्ड जल्द करेगा चर्चा

AU Small Finance Bank 10 जुलाई 2017 को स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुआ। RBI ने स्मॉल फाइनेंस बैंकों के स्वैच्छिक रूप से यूनिवर्सल बैंकों में बदलने पर एक सकुर्लर जारी किया है, जिसमें आवेदन के लिए कुछ मानदंडों का उल्लेख किया गया है। AU SFB का मार्च 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12.69 प्रतिशत गिरकर 370.74 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 27, 2024 पर 4:42 PM
AU Small Finance Bank कर सकता है यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन, प्लान पर बोर्ड जल्द करेगा चर्चा
Au Small Finance Bank का ग्रॉस एनपीए वित्त वर्ष 2024 में 1.67 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2023 में 1.66 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2022 में 1.98 प्रतिशत रहा।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स जल्द ही भारतीय रिजर्व बैंक को यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर चर्चा करने वाले हैं। यह जानकारी मनीकंट्रोल को बैंक के एक शीर्ष अधिकारी से मिली है। रिजर्व बैंक ने स्मॉल फाइनेंस बैंकों के स्वैच्छिक रूप से यूनिवर्सल बैंकों में बदलने पर एक सकुर्लर जारी किया है, जिसमें आवेदन के लिए कुछ मानदंडों का उल्लेख किया गया है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के बाद, प्रथम दृष्टया, यह साफ है कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, केंद्रीय बैंक की ओर से निर्धारित अधिकांश मानदंडों को पूरा कर रहा है।

अधिकारी ने आगे कहा कि हालांकि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, RBI (Reserve Bank of India) के सर्कुलर का विस्तार से अध्ययन कर कर रहा है और RBI को यूनिवर्सल बैंक के लिए आवेदन के संबंध में अगली कार्रवाई के बारे में जल्द ही बोर्ड के साथ चर्चा करेगा।

SFB के यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए पात्रता

RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) के यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए पात्रता मानदंड यह है कि बैंक के पास कम से कम 5 वर्षों की अवधि के लिए प्रदर्शन का संतोषजनक ट्रैक रिकॉर्ड हो, वह एक्सचेंजों में सूचीबद्ध हो, और पिछली तिमाही के अंत में उसकी मिनिमम नेट वर्थ 1,000 करोड़ रुपये हो। इसके अलावा, स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने निर्धारित चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CRAR) रिक्वायरमेंट्स को पूरा किया हो, पिछले दो वित्त वर्षों में शुद्ध लाभ दर्ज किया हो; और पिछले दो वित्त वर्षों में ग्रॉस NPA (non-performing assets) 3 प्रतिशत से कम या बराबर और शुद्ध NPA 1 प्रतिशत से कम या बराबर हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें