बांग्लादेश में बिजली गुल होने से रोकी जा सके, इसके लिए पड़ोसी मुल्क अदाणी पावर को 80 करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान करने में तेजी ला रहा है। यह बात रॉयटर्स को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से पता चली है। बकाए का भुगतान न होने के चलते अदाणी पावर (Adani Power) के पूर्ण-मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड (APJL) ने बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति घटाकर आधा कर दी है। देश पर कंपनी का 84.6 करोड़ डॉलर का बिल बकाया है।
