Get App

BT Group में हिस्सेदारी खरीद के लिए Bharti Group ने बार्कलेज से जुटाए 1.8 अरब डॉलर, आगे ले सकता है और कर्ज

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के मुताबिक, ‘‘भारती और ब्रिटिश टेलिकॉम के बीच दो दशक से भी अधिक पुराना रिश्ता है। बीटी के 1997-2001 तक भारती एयरटेल लिमिटेड के बोर्ड में दो सदस्य थे और उसके पास 21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। भारती समूह के इतिहास में आज यह एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम बीटी में निवेश कर रहे हैं, जो प्रतिष्ठित ब्रिटिश कंपनी है।’’

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 9:20 PM
BT Group में हिस्सेदारी खरीद के लिए Bharti Group ने बार्कलेज से जुटाए 1.8 अरब डॉलर, आगे ले सकता है और कर्ज
भारती एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल की पेरेंट कंपनी है।

सुनील भारती मित्तल के भारती समूह (Bharti Group) ने बार्कलेज बैंक से 1.8 अरब डॉलर का कर्ज जुटाया है। यह कर्ज ब्रिटिश टेलीकॉम (बीटी) में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए हासिल किया गया। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि भारती समूह, ब्रिटिश टेलीकॉम में और हिस्सेदारी खरीदने के लिए और अधिक कर्ज जुटा सकता है। बीटी, ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी है। 12 अगस्त को खबर आई थी कि भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) की अंतरराष्ट्रीय निवेश शाखा भारती ग्लोबल, बीटी समूह में करीब 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने वाली है। यह खरीद अल्टाइस यूके से की जाएगी।

यह हिस्सेदारी भारती टेलीवेंचर्स यूके के माध्यम से खरीदी जाएगी, जो कि भारती ग्लोबल के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी है। जारी किए गए बयान में सौदे के आकार के बारे में खुलासा नहीं किया गया। लेकिन बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बीटी की करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर की वैल्यूएशन पर यह सौदा लगभग 4 अरब अमेरिकी डॉलर के आसपास बैठ सकता है।

9.99% हिस्सेदारी खरीद के लिए हो चुका है समझौता

भारती एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल की पेरेंट कंपनी है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल किए गए डॉक्युमेंट्स से पता चलता है कि भारती टेलीवेंचर्स यूके ने बीटी समूह की मौजूदा पूंजी में करीब 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद के लिए अल्टाइस यूके के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बीटी की बाकी करीब 14.51 प्रतिशत शेयर पूंजी की खरीद रेगुलेटरी मंजूरी के बाद की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें