Get App

$100000 से बस एक छलांग दूर BitCoin! ट्रंप की जीत के बाद इस कारण से अब और बढ़ी चमक

BitCoin nears $100000: एक समय क्रिप्टो के आलोचक रहे ट्रंप ने इस बार चुनाव प्रचार के दौरान क्रिप्टो रिजर्व बनाने और क्रिप्टो से जुड़े नियमों में ढील देने का वादा किया था। इसके चलते बिटक्वॉइन फटाफट लेवल पर लेवल पार करता रहा लेकिन अब एक और वजह से यह तेजी से ऊपर की सीढ़ियां चढ़ने लगा। अब यह बस एक छलांग ही दूर है 1 लाख डॉलर के ऐतिहासिक लेवल से

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 4:05 PM
$100000 से बस एक छलांग दूर BitCoin! ट्रंप की जीत के बाद इस कारण से अब और बढ़ी चमक
BitCoin nears $100000: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन का रिकॉर्डतोड़ सफर अब भी जारी है और यह 1 लाख डॉलर (84.46 लाख रुपये) के एकदम करीब पहुंच गया।

BitCoin nears $100000: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन का रिकॉर्डतोड़ सफर अब भी जारी है और यह 1 लाख डॉलर (84.46 लाख रुपये) के एकदम करीब पहुंच गया। क्वॉइनमार्केटकैप पर मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक यह उछलकर 99,502.92 डॉलर के रिकॉर्ड भाव तक पहुंच गया था। फिलहाल यह 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 98,604.66 डॉलर के भाव पर है। डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद से बिटक्वॉइन की चमक में लगातार इजाफा हो रहा है। जिस दिन उन्होंने जीत हासिल की थी, उस दिन इसने पहली बार 75 हजार डॉलर का लेवल पार किया था और अब 20 दिन से कम समय में इसने 99 हजार डॉलर का लेवल पार कर दिया।

SEC के चेयरमैन के इस्तीफे की योजना ने और बढ़ाई BitCoin की चमक

ट्रंप के आने पर क्रिप्टो वर्ल्ड में रौनक तो छाई ही है। इसके साथ ही ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के चेयरमैन गैरी गेंसलर ( Gary Gensler) ने ट्रंप के आने पर 20 जनवरी को अपना पद छोड़ने की योजना बनाई है जिसके चलते बिटक्वॉइन की चमक बढ़ी है। गैरी गेंसलर के कार्यकाल में क्रिप्टो को लेकर कई कार्रवाई हुई और अब उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप के शासन में ऐसा नहीं होगा और क्रिप्टो इंडस्ट्री को राहत मिलेगी। अब तो यह भी चर्चा होने वाली लगी है कि क्या ट्रंप क्रिप्टो को लेकर एक नई पोस्ट बनाएंगे?

क्रिप्टो इंडस्ट्री में कैसा है माहौल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें