टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप की कंपनियों के 30 से अधिक CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर्स (MD) को कठिन कारोबारी माहौल के लिए तैयार रहने को कहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चंद्रशेखरन ने गुरुवार को पश्चिम एशिया में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के असर पर एक रिव्यू मीटिंग के दौरान यह बात कही। इस युद्ध के कारण सप्लाई चेन बाधित हो गई है।
