Get App

Boat 2,000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में, 1.5-2 अरब डॉलर वैल्युएशन की उम्मीद

Boat में 36 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एक मात्र बड़ी शेयरहोल्डर प्राइवेट इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिनकस इस आईपीओ के जरिये अपने 700-800 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2022 पर 1:45 PM
Boat 2,000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में, 1.5-2 अरब डॉलर वैल्युएशन की उम्मीद
2016 में स्थापित, बोट प्रतिष्ठित घरेलू डी2सी ब्रांड में से एक के रूप में सामने आई थी, जिसने ईयरफोन और वियरेबिल स्पेस में मार्केट लीडर्स को चुनौती दी थी

Boat IPO : भारत के सबसे बड़े डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर, ऑडियो-फोकस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडों में से एक बोट 2,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) में इसी हफ्ते ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल करने की तैयारी में है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल आने वाले आईपीओ में नई दिल्ली बेस्ड कंपनी को 1.5-2 अरब डॉलर की वैल्युएशन मिलने का अनुमान है।

36% हिस्सेदारी बड़ी शेयरहोल्डर है पीई कंपनी वारबर्ग पिनकस

बोट में 36 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एक मात्र बड़ी शेयरहोल्डर प्राइवेट इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) इस आईपीओ के जरिये अपने 700-800 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। इस आईपीओ में नए स्टॉक और ऑफर फॉर सेल की समान हिस्सेदारी होगी। कोफाउंडर अमन गुप्ता और समीर मेहता द्वारा इसमें अपनी मामूली हिस्सेदारी बेचने का अनुमान है, जिनके पास कंपनी की कुल 56 फीसदी हिस्सेदारी है।

बीते साल 2,200 करोड़ की वैल्युएशन के साथ जुटाई थी पूंजी

संपर्क करने पर, बोट के एक स्पोक्सपर्सन ने कंपनी की आईपीओ की योजना और उससे जुड़ी डिटेल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में भेजे गए ईमेल पर वारबर्ग पिनकस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बोट ने बीते साल अप्रैल में जब क्वालकॉम वेंचर्स (Qualcomm Ventures) से 50 करोड़ रुपये जुटाए थे तो उसकी वैल्युशन लगभग 2,200 करोड़ रुपये आंकी गई थी। सूत्रों ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष में 5-6 गुने वैल्युएशन की उम्मीद कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें