Get App

Honda ने पटना में लॉन्च किया अपना BigWing टू व्हीलर शोरूम

Honda के डायरेक्टर यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा Honda BigWing के विस्तार पर कंपनी का फोकस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 5:40 PM
Honda ने पटना में लॉन्च किया अपना BigWing टू व्हीलर शोरूम
Honda पटना में अपनी मीडियम साइज की प्रीमियम मोटरसाइकिलों को ग्राहकों के लिए पेश करेगी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. (Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd.(HMSI) ने पटना में अपना BigWing शोरूम खोला है और इसके साथ ही कंपनी पूरे भारत में 80 से अधिक ऑपरेशनल टचप्वाइंट तक पहुंच गई है। होंडा के प्रीमियम मोटरसाइकिल के रिटेल फॉर्मेट का नेतृत्व शीर्ष महानगरों में बिगविंग टॉपलाइन और अन्य डिमांड सेंटर्स में बिगविंग द्वारा किया जाता है।

मार्की होंडा बिगविंग टॉपलाइन में CB300R, H’ness-CB350 और इसके एनिवर्सरी एडिशन, CB350RS, CB500X, CBR650R, CB650R, CBR1000RR-R Fireblade, CBR1000RR-R Fireblade SP की पूरी रेंज शामिल हैं। इसके अलावा एडवेंचर टूरर अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स और फ्लैगशिप मॉडल गोल्ड विंग टूर जैसे होंडा की पूरी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज है। BigWing होंडा के मीडियम साइज मोटरसाइकिल फैन को पसंद आती है।

8 को-ऑपरेटिव बैंकों पर चला RBI का डंडा, लगाया आर्थिक दंड, जानें बैंकों के नाम

BigWing में अच्छी तरह से प्रशिक्षित जानकार प्रोफेशनल्स हैं। खोज से खरीद (search to purchase) तक ​​की यात्रा को आसान बनाने के लिए डेडीकेटेड वेबसाइट (www.HondaBigWing.in) पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें