बजट से बाजार की उम्मीदों और मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी -आवाज से खास बातचीत में Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी का कहना है इस बार बजट लोकलुभावन हो सकता है। उनका मानना है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में कुछ बदलाव नहीं होगा। बजट में कैपेक्स पर फोकस जारी रहे तो यह बाजार के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि बजट में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दिनशॉ ईरानी का कहना है कि बाजार अगले 6 महीने एक सीमित दायरे में रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को चुनिंदा शेयरों में निवेश की स्ट्रैटेजी रखने की सलाह होगी। इस बाजार को खेलने के लिए चुनिंदा शेयरों में खरीद की रणनीति भी बेहतर आइडिया है ।
