Union Budget 2023- सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। जो बजट से पहले आपको बाजार में रोज तगड़ी कमाई करा सकते है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर नजर डालने से पहले आइए डालते है एक नजर सबसे पहले बाजार की आज की चाल पर। तेज उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17600 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी भी नरम पड़ा है। HUL, पावर ग्रिड, L&T और HDFC बैंक दबाव बना रहे हैं। अनुमान के मुताबिक नतीजों से बजाज फाइनेंस में खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। शेयर 4% से ज्यादा चढ़ा है। Q3 में कंपनी का मुनाफा 40% बढ़ा है । NTPC के Q3 नतीजे अच्छे है। मुनाफे और आय में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शेयर में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है लेकिन कमजोर RESULTS के बाद BEL 4% से ज्यादा फिसला है। नतीजों का बड़ा दिन है। निफ्टी की 4 कंपनियां BAJAJ FINSERV, BPCL, L&T और TECH MAHINDRA के आज रिजल्ट आएंगे।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
PVR- प्रकाश गाबा ने PVR में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1700 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 1800 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते की पसंद
LTIMindtree (Fut)- राजेश सतपुते ने LTIMindtree में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 4350 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 4550/4700 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
TVS Motor- आशीष बहेती ने TVS Motor में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1010 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1080 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद
Shriram Finance (Fut)- सच्चिदानंद उत्तेकर ने Shriram Financeमें खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1274 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1180 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Havells- कविता जैन ने Havells में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1208 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1130/1120 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।