Get App

Union Budget 2023 : बजट में क्रूड पाम ऑयल पर ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम ऑयल की कीमतों में आई गिरावट के मद्देनजर सरकार बजट में क्रूड पाम ऑयल पर ड्यूटी बढ़ा सकती है। पिछले 1 साल में खाद्य तेलों के दामों में 30 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है । सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बजट में पाम ऑयल पर 5 से लेकर 7.5 फीसदी तक ड्यूटी बढ़ा सकती है

Aseem Manchandaअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 12:01 PM
Union Budget 2023 : बजट में क्रूड पाम ऑयल पर ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार
सरकार पाम आयल के इंपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ाने का विचार कर रही है और बजट में इसका ऐलान भी हो सकता है।

Budget 2023-  सरकार पाम आयल के इंपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ाने का विचार कर रही है और बजट में इसका ऐलान भी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम ऑयल की कीमतों में आई गिरावट के मद्देनजर सरकार बजट में क्रूड पाम ऑयल पर ड्यूटी बढ़ा सकती है। पिछले 1 साल में खाद्य तेलों के दामों में 30 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है । सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बजट में पाम ऑयल पर 5 से लेकर 7.5 फीसदी तक ड्यूटी बढ़ा सकती है। बता दें कि अभी CPO पर 12.5 फीसदी कस्टम ड्यूटी है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इंपोर्ट पर निर्भरता कम करना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी कर रही है। भारत अपनी जरूरत का 60 फीसदी खाद्य तेल इंपोर्ट करता है। साल 2021 के बजट में सरकार ने ड्यूटी घटाकर 15 फीसदी की थी। वहीं बीते 1 साल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम आयल की कीमतों में 30 फीसदी की कमी आई है जबकि घरेलू बाजार में भी खाने के तेलों की कीमतों में 10-15 फीसदी तक की गिरावट आई है।

Union Budget 2023 : एफडीआई, ITR पर क्या करेगी सरकार? बजट से डायरेक्ट टैक्स के मोर्चे पर हैं ये उम्मीदें

सरकार ने हाल में ही सोयाबीन ऑयल पर टैरिफ कोटा खत्म हुआ है। भारत ने नेशनल ऑयल सीड मिशन की शुरुआत की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें