Get App

Budget 2022 : सब्सिडी में हो सकती है कटौती, जानिए बजट के लिए क्या है सरकार की तैयारी?  

मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कुल सब्सिडी बिल करीब 5.35-5.45 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जिसे सरकार 2022-23 में और कम कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 5:09 PM
Budget 2022 : सब्सिडी में हो सकती है कटौती, जानिए बजट के लिए क्या है सरकार की तैयारी?  
सरकार पर इस बजट में सब्सिडी घटाने को लेकर खासा दबाव है

Subsidy Bill : सरकार आम बजट 2022-23 में अपनी कुल सब्सिडी में कटौती कर सकती है। इसका असर मुख्य रूप से उर्वरक और खाद्य सब्सिडी पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि बजट में अपनी खाद्य और उवर्रक सब्सिडी के लिए क्रमश: 2.60 लाख करोड़ और 90,000 करोड़ रुपये के आवंटन की उम्मीद है। यह रकम वित्त वर्ष 2022 के लिए संशोधित अनुमानों के मुकाबले कम है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कुल सब्सिडी बिल करीब 5.35-5.45 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार इसे अगले वित्त वर्ष में घटाना चाहती है।

6.5 फीसदी हो सकता है फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य

एक अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit) का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 6.5 फीसदी रखे जाने की उम्मीद है। यह पिछले बजट में घोषित जीडीपी के 6.8 फीसदी के मुकाबले कम है। अधिकारी ने कहा कि खाद्य और उवर्रक पर सब्सिडी हमारे वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार ही होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें