Get App

Budget 2022 : टू व्हीलर्स पर टैक्स घटने से इंडस्ट्री और आम आदमी को मिलेगी कितनी राहत?

बड़ी संख्या में लोग ऑफिस आनेजाने और दूसरे कामकाज के लिए टूव्हीलर्स का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इसके दाम में कमी आने से लोगों को फायदा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2022 पर 10:09 AM
Budget 2022 : टू व्हीलर्स पर टैक्स घटने से इंडस्ट्री और आम आदमी को मिलेगी कितनी राहत?
इनपुट कॉस्ट बढ़ने और कुछ दूसरी वजहों से टूव्हीर्स की कीमतें 3 से 4 महीने के बाद फिर से बढ़ रही हैं

टू व्हीलर्स (Two Wheelers) पर जीएसटी (Goods and Services Tax) घटने से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, ऑटो डीलर्स के एसोसिएशन ने सरकार से दोपहियों पर जीएसटी (GST) की दर घटाकर 18 फीसदी करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आम आदमी को राहत मिलेगी। साथ ही ऑटो इंडस्ट्री में भी डिमांड बढ़ेगी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की दलील है कि टूव्हीलर्स लग्जरी आइटम नहीं है। इसलिए इस पर जीएसटी घटाने की जरूरत है। अभी टूव्हीलर्स पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है। अगर सरकार इसे घटाकर 18 फीसदी करती है तो इससे टूव्हीलर्स की कीमत में कमी आएगी।

FM निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले BJP नेताओं के साथ किया विचार-विमर्श, 20 मुद्दों पर मिले सुझाव

बड़ी संख्या में लोग ऑफिस आनेजाने और दूसरे कामकाज के लिए टूव्हीलर्स का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इसके दाम में कमी आने से लोगों को फायदा होगा। साथ ही दोपहियों की बिक्री बढ़ने से ऑटो कंपनियों को भी फायदा होगा। फाडा ने सोमवार को बताया, "हमने टूव्हीलर्स पर जीएसटी रेट को घटाकर 18 फीसदी करने की गुजारिश वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) से की है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें