Budget 2022 : पिछले साल के बजट में नॉन रेजिडेंट इंडियंस (एनआरआई) की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ कदम उठाए गए थे। एनआरआई को वन परसन कंपनीज (ओपीसी) शुरू करने की मंजूरी से उनके लिए भारत में बिजनेस करना आसान हो गया। अफोर्डेबिल हाउसिंग को टैक्स बेनिफिट्स और इस सेगमेंट में टैक्स हॉलिडेज का फायदा एनआरआई को भी दिया गया। सरकार ने कई देशों द्वारा लॉकडाउन और फ्लाइट्स बैन को देखते हुए रेजिडेंसी रूल्स भी लचीले कर दिए थे।
