Get App

BUDGET 2022: बजट में इन उपायों से आसान होगी आम आदमी की जिंदगी

पिछले दो साल से कोरोना की महामारी ने आम आदमी की जिंदगी और मुश्किल कर दी है। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) उनके दर्द पर मरहम लगाने वाले उपायों का एलान बजट (Budget 2022) में कर सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 2:27 PM
BUDGET 2022: बजट में इन उपायों से आसान होगी आम आदमी की जिंदगी
आम लोगों को स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट, टैक्स की दरों में कमी सहित बजट 2022 से कई उम्मीदें हैं।

अगले वित्त वर्ष (2022-23) का बजट (Budget 2023) पेश होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। इस बजट से आम आदमी को बहुत उम्मीदें हैं। दरअसल, कोरोना की महामारी, बढ़ती महंगाई और ज्यादा मेडिकल खर्च ने उसकी हालत बिगाड़ दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) उसके दर्द पर मरहम लगा सकती हैं। वह 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। यह उनका चौथा बजट होगा। आइए जानते हैं बजट में किन-किन उपायों से आम आदमी की जिंदगी आसान हो जाएगी।

इनकम टैक्स रेट्स में कमी

वित्त मंत्री से लोग इनकम टैक्स दरों (Income Tax rates) में कमी चाहते हैं। अभी देश में इनकम टैक्स की दर (उच्चतम) कॉर्पोरेट टैक्स (Corporates Tax) से भी ज्यादा है। इस असंतुलन को दूर करने की जरूरत है। इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स जो सबसे ज्यादा टैक्स स्लैब में आते हैं उन्हें 30 फीसदी टैक्स चुकाना पड़ता है। सरचार्ज (Surcharge) और एजुकेशन सेस (Education cess) को शामिल करने के बाद यह दर 42.74 फीसदी तक पहुंच जाती है। इसके मुकाबले घरेलू कंपनियों पर टैक्स की दर सिर्फ 25 फीसदी है। सरचार्ज और एजुकेशन सेस के बाद यह दर थोड़ी बढ़ जाती है। उम्मीद है कि वित्त मंत्री बजट में सालाना 10,00,000 लाख रुपये से ज्यादा इनकम वाले इंडिविजुअल टैक्सपेयर को राहत देने के लिए टैक्स की दर 30 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी करेंगी।

डिडक्शन और एग्जेम्प्शन लिमिट में वृद्धि

बीते कुछ सालों में लोगों की कॉस्ट ऑफ लिविंग (Cost of Living) तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह ट्यूशन फीस, मेडिकल एक्सपेंसेज, रेंटल एक्सपेंसेज सहित जरूरी खर्चों में वृद्धि है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए निम्नलिखित उपाय कर सकती हैं। इससे अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने में भी हेल्प मिलेगी। लोगों को सेविंग्स बढ़ाने का भी मौका मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें